याद है...

तेरी आँखों की बेसब्रियां याद है, वो प्यारी सी बेशर्मिया याद है
वो एक टक देखे जाना तेरा याद है, बातों ही बातों में खो जाना तेरा याद है
बाते करते हुए मुझमे खो जाना तेरा याद है, मेरे पूछने पर तेरा मुस्कुराना याद है
बोलते बोलते चुप हो जाना तेरा याद है, मेरी बाहो मे सो जाना तेरा याद है
तेरी प्यारी सी हर छुवन याद है, मीठी सी तेरी सुगंध याद है
तेरे आँखों की अटखेलियां याद है, तेरी वो शरारती पहेलियाँ याद है
तेरी आँखों की बेसब्रियां याद है, वो प्यारी सी बेशर्मिया याद है ...

Comments

Post a Comment

Popular Posts